विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जगाएगी VVM प्रतियोगिता, 30 सितंबर तक होगा पंजीकरण

गाजीपुर। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने और विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान से उन्हें परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान भारती (VIBHA) द्वारा किया जा रहा है।बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेच्छानुसार प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/विद्यालय एवं विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित वेबसाइट vvm.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।जिला स्तर से संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को मिलने वाले स्टाइपेंड तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि का उपयोग भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए किया जा सकता है।शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होने के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों एवं योगदान को समझने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *