गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता आगामी 7 से 9 सितंबर तक गाजियाबाद में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरा बाजार में कराया गया।
चयन ट्रायल में जिले के 30 बालक और 20 बालिकाओं सहित कुल 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह बालकों और पांच बालिकाओं समेत कुल 11 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के लिए किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteचयनित खिलाड़ी 2 सितंबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन प्रक्रिया में सुबह नौ बजे तक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल के दौरान बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव और क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।