श्री माधव मन्दिर में कृष्णा बाल लीलाओं का मंचन बाद जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा महारास एवम बाल लीलाओं का मंचन, इलेक्ट्रॉनिक झालरो व गुब्बारें का डेकोरेशन, दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक, 56 प्रकार के भोग झाकी, दही हाडी फोडने, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या, लॉर्ड कृष्णा संग सेल्फी प्वाइंट तथा आनंद उत्सव पर खुशी में जमकर प्रसाद लुटाने का कार्यक्रम ब्रज की तर्ज पर आयोजन किया गया जाएगा ये जानकारी संयोजक अनुराग साहू ने दिया।उधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री श्याम परिवार की ओर से भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को देशी-विदेशी फूलों से आकर्षक फूल बंगला के रूप में सजाया जाएगा। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइट झालरों और गुब्बारों से विशेष सजावट की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में 101 किलो का मेवा मिल्क केक काटा जाएगा। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेघों की गर्जना और वर्षा के वातावरण का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य अनुभूति कराई जाएगी।जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्री श्याम परिवार के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की दिव्यता और भव्यता का अनुभव कराने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *