लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वारिष्ठ नेता कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह ने पार्टी से पूर्णतया मुक्त होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होने बताया कि देश के किसानों, युवाओं, मेहनतकश मजदूरों की, देश के मध्यमवर्गीय परिवारों की, माँ , बहन व बेटियों की और देश के हर स्वाभिमानी भारतीयों की आवाज बन चुकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के सानिध्य में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ एआईसीसी सदस्यगणों , पीसीसी के सदस्यगणों , पूर्व विधायक जनों और सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में ससम्मान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। दुर्गेश प्रताप सिंह 1994 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर जी के आशीर्वाद से भारतीय दलीय राजनीति में पदार्पण किये थे और युवा सजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश के प्रमुख महासचिव , प्रदेश उपाध्यक्ष और सजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव , सहित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी रहे ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर जी के अत्यन्त करीबी और स्नेही रहे , उनके निधन के पश्चात समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये और उत्तराखंड में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश प्रमुख महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे ।2016 में सपा के अंदरूनी विवाद से क्षुब्ध होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए और तबसे भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे । कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह स्व. बलवन्त राय मेहता जी व लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के द्वारा गठित अखिल भारतीय पंचायत परिषद के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत किया गया । इस दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहतरम जनाब सलमान बशर साहब , वरिष्ठ नेता अमिताभ अनिल दुबे जी , मेरे परम करीबी मित्र बड़े भाई लाल जी सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी , परम् स्नेही मित्र इन्द्रेश त्रिपाठी जी , स्नेही मित्र जितेन्द्र शर्मा जी , अजित सिंह जी , ज्ञानेंद्र सिंह जी , मयंक तिवारी जी , राजकिशोर सिंह जी , आनन्द त्रिपाठी जी सहित दर्जनों सहयोगी जन उपस्थित रहे और कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह को बधाई दिए ।