ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के न्याय पंचायत पूरा कलां अंतर्गत ग्रामसभा विजयपुरा स्थित श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के समीप धर्मशाला में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्षों, ग्रामसभा अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयाराम रजक ने की बैठक के मुख्य अतिथि गुड्डू राजा बुंदेला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनती है। प्रत्येक ग्रामसभा में 15+15 सदस्यों की मजबूत कमेटी का गठन बेहद जरूरी है। उन्होंने न्याय पंचायत अध्यक्षों, ग्रामसभा अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सपा और बसपा से नहीं, बल्कि सीधे भारतीय जनता पार्टी से है। भाजपा को चुनौती देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ डटकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि मंडल अध्यक्ष मजबूत होगा तो ग्रामसभा मजबूत होगी और ग्रामसभा मजबूत होने पर बूथ को दोगुनी ताकत मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ मजबूत बूथ संगठन का सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़ेगा।उन्होंने बताया कि जिले के कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों को मिलाकर छह ब्लॉकों को मजबूत करने के लिए 3+3 प्रभारी बनाए गए हैं। ये प्रभारी लगातार ब्लॉकों में पहुंचकर बूथ कमेटियों के गठन और संगठन को सक्रिय करने का कार्य कर रहे हैं।गुड्डू राजा बुंदेला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी करनी है। जिला अध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि संगठन की मजबूत तैयारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ललितपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में भी कार्यकर्ता जिस लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए अब वह दिन दूर नहीं, जब ललितपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में होंगी।बैठक का संचालन मोहन सिंह चंदेल ने किया सभी कार्यकर्ताओ का आभार ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शांडिल्य ने जताया
बैठक में राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार चौबारा, समरथ कुशवाहा, मनोज परिहार, शशिकांत पाठक, हरिसिंह बुंदेला, रतिराम रजक, अशोक कुमार रजक, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, मुलायम रजक, सेंधपाल सिंह, धमना, लोकपाल सिंह, सानू खान, भान सिंह, छोटे राजा चोबारा, राजा बाबू बुंदेला, सीता राम सहरिया, राजेश रैकवार, कल्लू कुशवाहा, गुमान रैकवार, आसाराम रैकवार, सुम्मा रैकवार, प्रदीप केवट, मान सिंह बुंदेला, जगदेव बुंदेला, मनोज भोड़ेले एवं विजय कौशिक सहित न्याय पंचायत, ग्रामसभा एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।