3165 बहनों की राखी लेकर लखनऊ पहुंचे पुनीता सिंह खुशबू और सुजीत यादव, शिवपाल यादव व श्यामलाल पाल को सौंपी राखी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू और सपा नेता सुजीत यादव ने गाजीपुर में सात दिवसीय समाजवादी पीडीए रक्षा बंधन कार्यक्रम के तहत बहनों से बंधवाई गई 3165 राखियां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को भेंट कीं। इस दौरान बहनों की ओर से दिए गए समर्थन पत्र भी उन्हें सौंपे गए।गाजीपुर से शुरू हुई यह अनोखी पहल अब राजधानी लखनऊ तक चर्चा का विषय बन गई है। पुनीता सिंह खुशबू और सुजीत यादव की इस पहल को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खासा सराहा जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा बंधन के माध्यम से महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और पीडीए की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संदेश देना रहा।इसके बाद पुनीता सिंह खुशबू और सुजीत यादव ने प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल को भी बहनों की राखियां भेंट कीं। इस पहल की प्रदेशाध्यक्ष ने सराहना करते हुए दोनों के प्रयासों की तारीफ की।
इस अवसर पर पुनीता सिंह खुशबू ने सभी बहनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से निरंतर जोड़ने के लिए इस तरह के सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
गाजीपुर में आयोजित सात दिवसीय पीडीए रक्षा बंधन कार्यक्रम के माध्यम से 3165 बहनों की राखियां राजधानी तक पहुंचना स्थानीय स्तर पर शुरू हुई पहल के व्यापक राजनीतिक और सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *