बहराइच ( कैसरगंज )। मदरसा दारुल उलूम मसूदिया गौस-ए-आजम में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर तकरीर व नातिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए उलमा-ए-किराम ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज विधायक आनंद यादव मौजूद रहे।कार्यक्रम का आगाज हाफिज व कारी अलीमुद्दीन मसूदी ने नात-ए-पाक पढ़कर किया। इसके बाद हाफिज मेराज, हाफिज कमरुद्दीन और मौलाना उमर ने तकरीर के माध्यम से हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने की ताकीद की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए समाज में प्रेम व शांति बनाए रखने की अपील की।इस दौरान नातख्वां अल्फिया खान, असफिया खान और निदा बानो ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में गांव के तमाम संभ्रांत लोगों ने भी सहभागिता की।इस अवसर पर मदरसा प्रबंधक मो. शमीम खान, खजांची मो. जहीन खान, पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अवधेश सिंह, जीशान अंसारी, अब्दुल करीम, नियाज अहमद, मो. आलम, रिहान खान और साबिर अली अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मदरसा प्रबंधक मो. शमीम खान ने सभी अतिथियों, उलमा, नातख्वानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।