नोएडा! सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्लम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर विचार गोष्ठी एवं स्मारिका ‘पटेल प्रेरणा’ के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। अध्यक्षता भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। इस अवसर पर भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्य वक्ता पंडित सुनील भराला, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित स्मारिका ‘पटेल प्रेरणा’ का विमोचन भी किया गया। मुख्य वक्ता पंडित सुनील भराला ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रभक्ति, दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मजबूत एवं एकजुट भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।