गंगा के टापू पर फंसे 12 चरवाहे और 2000 से अधिक भेड़ें सुरक्षित रेस्क्यू

गाजीपुर जमानिया। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच डुहियां-सरैया गांव के गंगबरार क्षेत्र स्थित टापू पर 12 चरवाहों के साथ 2000 से अधिक भेड़ों के फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब छह घंटे तक चले अभियान के बाद सभी चरवाहों और भेड़ों को नावों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई।बताया गया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण डुहियां-सरैया गांव के पास गंगा के टापू पर बड़ी संख्या में भेड़ें और उनके चरवाहे फंस गए थे। बीती रात करीब 11 बजे इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में बचाव अभियान शुरू किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteरेस्क्यू टीम ने बाढ़ के तेज बहाव के बीच नावों की मदद से टापू पर फंसे चरवाहों और भेड़ों को बारी-बारी से सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान में पुलिस टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। रात से सुबह करीब आठ बजे तक चले अभियान के दौरान लगातार निगरानी रखते हुए सभी पशुओं और चरवाहों को सुरक्षित निकाल लिया गया।मौके पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल सत्य प्रकाश, ग्राम प्रधान सबलपुर जग यादव सहित अन्य संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता और बचाव दल की मेहनत से समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गंगा नदी के टापू पर बाढ़ के पानी में 12 चरवाहों और 2000 से अधिक भेड़ों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस, बचाव दल और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब छह घंटे के अभियान के बाद सभी चरवाहों और पशुओं को नावों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभियान में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *