रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर, रोजाना लगने वाले जाम से निजात की आस

गाजीपुर जमानियां। रेलवे स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-2 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग वर्षों से उठ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। ट्रेनों की लगातार आवाजाही के दौरान रेलवे फाटक घंटों बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे राहगीरों, व्यापारियों के साथ ही स्कूली बच्चों और बसों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि जमानियां रेलवे स्टेशन बाईपास पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है और देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों को होती है, जिसके कारण बच्चों को समय से विद्यालय पहुंचने और वापस लौटने में दिक्कत होती है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteहाजी इमरान नियाजी, वीरेंद्र कुमार, शशिकांत जायसवाल, बृजेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, इस्लाम राइन, मुश्ताक राइन, संसार सिंह, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जहांगीर खान, नदीम खान, वसीम अंसारी, इरफान खान, रितेश वर्मा और गुलाब चंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या-2 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद अब तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी पहल नहीं की गई।लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के अन्य बाईपास मार्गों पर ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है या निर्माणाधीन है, लेकिन क्रॉसिंग संख्या-2 अब भी उपेक्षित है। इस मार्ग से सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय और वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में रेलवे फाटक बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है।क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से रेलवे क्रॉसिंग संख्या-2 पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न केवल प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी तथा स्कूली बच्चों समेत आम राहगीरों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *