भारत कौशल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक, 63 कौशलों में पात्र प्रशिक्षणार्थियों के पंजीकरण के निर्देश

गाजियाबाद। जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि भारत कौशल प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं जिला कौशल विकास प्लान तैयार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय, गाजियाबाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 18 जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई०/ जिला समन्वयक, कौशल विकास विभाग, राजकीय पॉलीटेक्निक, जिला अल्पसंख्यक विभाग, जन शिक्षण संस्थान, बेसिक शिक्षा विभाग, जवाहर नवोदय विद्यालय, उप जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डूडा विभाग, जनरल सेकेट्री स्मॉल स्केल इण्डस्ट्रीज एण्ड ट्रेडर्स एसोसियेशन, गाजियाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/जिसमें शैक्षिक संस्थानों से सम्बन्धित विभागों को स्किल इण्डिया कम्पीटिशन 2026-27 में 63 कौशलों के पात्रता मानदण्ड के अनुसार स्किल इण्डिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिये निर्देशित किया और जिला कौशल विकास समिति के सदस्यों से स्वः रोजगार एवं रोजगार को ध्यान में रखते हुये प्रमुख सेक्टर/कोर्सों का चयन किया जाये।जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के साथ समन्वय स्थापित कर कौशल विकास में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को इण्डस्ट्रीज भ्रमण कराया जाये।मुख्य विकास अधिकारी महोदय, गाजियाबाद द्वारा इण्डस्ट्रीज की मांग के अनुसार ऑटोमोटिव, इलैक्ट्रोनिक्स इत्यादि प्रमुख सेक्टर / कोर्सों का चयन किया गया।एम०आई०एस० मैनेजर, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक संस्थानों में वर्कशॉप आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों का भारत कौशल प्रतियोगिता में पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *