बिजनौर । रविवार को जिला कारागार बिजनौर में लायन्स क्लब बिजनौर एवं लायनस क्लब बिजनौर के द्वारा सभी प्रकार के रोग के प्रसिद्ध व मशहूर चिकित्सकों द्वारा एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बन्दियों एवं कारागार कार्मिकों को उनके रोगों के अनुसार उचित ईलाज का सुझाव दिया गया तथा साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। तथा क्लीनिकल पैथोलोजी का भी स्टॉल लगाया गया, साथ ही लायनस क्लब के द्वारा जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों व उनके साथ रह रहे बच्चों को ब्रान्डेड कपड़े व साड़ियों का वितरण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम जसजीत कौर,पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ,लायन्स क्लब अध्यक्ष पीयूष कुमार,लायनस क्लब अध्यक्षा प्रतिभा सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा इस महान चिकित्सा कैम्प का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। चिकित्सा शिविर में नाक, कान, आँख, गला, स्किन, कार्डियोलोजी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ, सामान्य फिजिशियन, क्लीनिकल पैथोलोजी, नैचर पैथी के विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रकार के रोगों का उपचार किया गया तथा समस्त बन्दियों एवं कारागार कर्मियों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। लायन्य क्लब एवं लायनस क्लब द्वारा अगले वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इसी प्रकार का भव्य महा चिकित्सा शिविर लगाये जाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कार्यक्रम के अन्त में जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु संस्थाओं का अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया।