उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने युवती को ले जाने और घर में छिपाकर रखने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को वादिनी की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 533/26 के तहत धारा 87/142 बीएनएस में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद फिरोज अहमद कुरैशी पुत्र मोहम्मद अंसार कुरैशी, निवासी भारतीपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वादिनी की पुत्री को सकुशल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।