भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर अंकुल लोहिया का सम्मान समारोह

सिंभावली; ब्लॉक क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी अंकुल लोहिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर रविवार, 30 अगस्त को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंकुल ने ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने अंकुल लोहिया का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंकुल ने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ चौधरी ने क्षेत्र के युवाओं से समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर किसान नेता पवन हुण ने सरकार से देश में शिक्षा और चिकित्सा को एक समान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को विकसित देशों की तरह चिकित्सा और शिक्षा के दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।लेफ्टिनेंट अंकुल लोहिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरवीर सिंह, माता दयावती, अपने भाई और गुरुजनों से मिली प्रेरणा को दिया।कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, किसान नेता हरीश हुण, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव गोहित, सुभाष प्रधान, भूलन मास्टर, प्रधान देवेंद्र सिंह उपैड़ा, किसान नेता पवन हुण, भावी प्रत्याशी मंजू तेवतिया, राजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, इंद्रजीत गुर्जर, डॉ. रमेश, भोपाल सिंह, सुरेंद्र, महावीर और नवीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *