गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 214/26, धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बाबूलाल राम (45) पुत्र स्व. बिरजूराम, निवासी ग्राम मंझनपुर कला, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा शामिल रहे।