खीरी के थाना शारदा नगर में अपराधों की भरमार।चाहे जुआं हो कच्ची शराब हो या अवैध खनन हो चाहे चोरी की घटना हो या फिर सोशल मीडिया पर असलहा की स्टोरी लगानी हो यह सब आम बात है। आप को बता दे थाना क्षेत्र में अपराध चर्म सीमा पर है। एक घटना ग्राम पंचायत बड़ागांव की सामने आई है जहां पर एक युवक अफाक खां पुत्र रोजली खां ने इंस्टाग्राम जो aafak 5908 नाम अकाउंट पेज पर अवैध असलहा की स्टोरी लगाकर आयदिन दहशत फैलाया करता है। अफाक खां हमेशा सुर्खियों में रहता है फिर वह चाहे अवैध असलहा हो या पाकिस्तान का झण्डा हो लेकिन कार्यवाही न होने पर हौसला काफी बुलंद है ।शायद उसे लगता है कि जब तक थाना प्रभारी बृजमोहन वनमाली, उप निरीक्षक साधना यादव, कांस्टेबल शिवम् मिश्रा का हाथ इन जैसे अपराधियों पर है तब तक इसी प्रकार के अपराध थाना क्षेत्र में होते रहेंगे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ आरोप है कि अफाक पुत्र रोजली खां एक महिला से शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल से अवैध संबंध बनाता था जिस कारण उस लड़की की तलाक हो गई। जब उस लड़की ने शादी की बात लड़का से किया तो लड़का ने शादी करने से इन्कार कर दिया जिसकी सूचना लड़की द्वारा थाना शारदा नगर पर दिया गया लड़की ने आरोप लगाया है कि अफाक खां के द्वारा मेरे पति को बड़ागांव आने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी और अवैध असलहा की फोटो भेज कर धमकाता था। जिस कारण मेरे पति ने मुझे तलाक दे दिया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र देने के बाद थाना शारदा नगर पर दोनों पक्षों को कई बार बुलाया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। *ए दोनों अपराध क्या अपराध की श्रेणी में नहीं आते?*सूत्रों के मुताबिक एक लाख रुपए (1,00000) लड़के पक्ष से लेकर मामले को रफा दफा कर दिया। इस मामले में कांस्टेबल शिवम् मिश्रा, मा० उप निरीक्षक साधना यादव,थाना प्रभारी बृजमोहन वनमाली ने आपस में समझ कर पीड़िता को यह कहकर भगा दिया कि नाबालिक लड़के पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकती तुम घर को जाओ अन्यथा तुम्हे ही जेल भेज देंगे। थाना शारदा नगर पर पीड़ित को धमकाया जाता है और अपराधियों की आव भगत की जाती है।पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।