जनपद लखीमपुर खीरी हैदराबाद पावरहाउस क्षेत्र में शाम के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीण जनहित सेवा समिति उ०प्र० ने शुक्रवार को विरोध जताया। समिति के पदाधिकारियों ने तहसीलदार गोला के माध्यम से एसडीएम गोला को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है कि शाम छह बजे से रात दस बजे तक की जा रही अघोषित कटौती को तत्काल बंद किया जाए और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर कुंभी चीनी मिल में काम कर शाम के समय घर लौटते हैं। जंगली क्षेत्र होने के कारण अंधेरे में हिंसक जानवरों का खतरा बना रहता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके अलावा शाम को बिजली न रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन हजारों उपभोक्ताओं के साथ हैदराबाद पावरहाउस पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा।इस दौरान जिला महासचिव विमल वर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष चुन्नी लाल गौतम, रामकुमार गौतम एडवोकेट, पंकज वर्मा एडवोकेट, विवेक गौतम एडवोकेट, विक्रम सिंह एडवोकेट, रमाकांत चौधरी एडवोकेट, मनोज कुमार एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
ReplyForward