गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गाजीपुर की पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गाजीपुर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।पुनीता सिंह ‘खुशबू’ की नियुक्ति को गाजीपुर के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन में जिले की महिला नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गाजीपुर का राजनीतिक कद और मजबूत हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी को वह पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर मानती हैं।उनकी नियुक्ति की खबर के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पुनीता सिंह ‘खुशबू’ के राष्ट्रीय महासचिव बनने से गाजीपुर की महिलाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।