नई दिल्ली: देश की राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण के दौरान एक बेहद गौरवमयी और भावुक लम्हा देखने को मिला।टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की 12 वर्षीय बड़ी बेटी आजीन गंभीर को ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ के रूप में सम्मानित किया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक विशेष समारोह में आजीन को यह सम्मान सौंपा। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने पिता गौतम गंभीर के चेहरे पर अपनी बेटी की इस उपलब्धि को लेकर गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
युवाओं में फिटनेस का अलख जगाएंगी 12 साल की आजीन
आजीन गंभीर को ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों और युवाओं के बीच सक्रिय जीवनशैली और नियमित फिटनेस को बढ़ावा देना है।खेल मंत्री के हाथों सम्मानित होकर वह अब युवाओं को साइकिल चलाने और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी। गौतम गंभीर का खुद का क्रिकेट करियर भी अनुशासन और फिटनेस की मिसाल रहा है और उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलताएं हासिल की हैं।
गंभीर परिवार के लिए गर्व का क्षण
गौतम गंभीर ने 28 अक्टूबर 2011 को नताशा जैन से विवाह किया था।इस दंपती के घर 1 मई 2014 को बड़ी बेटी आजीन का जन्म हुआ, जबकि 2017 में उनकी छोटी बेटी अनाइजा का जन्म हुआ। खेल जगत में अपनी सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले गंभीर अपनी बेटी को देश के इतने बड़े फिटनेस अभियान का चेहरा बनते देख काफी भावुक नजर आए।
‘संडेज ऑन साइकिल’ बना जनआंदोलन
दिसंबर 2024 में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘संडेज ऑन साइकिल’ पहल अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। रविवार को आयोजित 88वें संस्करण में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर साइकिल चलाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अभियान का मूल मकसद लोगों को रविवार की सुबह घरों से बाहर निकालकर साइकिलिंग और दैनिक शारीरिक व्यायाम के प्रति जागरूक करना है।