बालिका छात्रावास में पुलिस ने मनाया रक्षाबंधन, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

नवाबगंज,उन्नाव। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नवाबगंज स्थित बालिका छात्रावास में पुलिस टीम ने बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह एवं चौकी प्रभारी मुकुल दुबे  ने मिशन शक्ति टीम के साथ छात्रावास पहुंचकर बालिकाओं को मिठाई वितरित की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।पुलिस टीम ने बालिकाओं को शासन-प्रशासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *