उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी अंतर्गत ग्राम राजेपुर में ग्राम प्रधान राजू अवस्थी के कार्यालय में वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराई।शिविर में पुरुषों और महिलाओं समेत कुल 165 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। बदलते मौसम के चलते सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दैनिक आहार संबंधी सुझाव दिए।विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग और सतर्क रहने तथा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।इस मौके पर डॉ. शरद कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. पूजा, फार्मासिस्ट प्रियांशु बाजपेई, फार्मासिस्ट भारती सिंह, क्लीनिक प्रबंधक मयंक बाजपेई, वरिष्ठ पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा, ग्राम प्रधान राजू अवस्थी, रामचंद्र अवस्थी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे मरीजों ने विधायक की पहल की सराहना की।