उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, कोतवाली सदर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 534/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामले की जांच की जा रही थी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित दोनों आरोपियों को नवीन मंडी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामरान पुत्र वकील (20 वर्ष) तथा सैफी पुत्र निसार (20 वर्ष) निवासी चरही पड़ियन टोला, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव के रूप में हुई है।पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान नाबालिग को सकुशल बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।