*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और दवाएं मिलने के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष और लैब की व्यवस्थाएं भी देखीं। लैब में ब्लड टेस्ट मशीन चालू स्थिति में मिली। वहां मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि लैब में प्रतिदिन 10 से 15 सैंपल लिए जाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाधिकारी ने मलेरिया जांच किटों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जाए।इसके बाद डीएम ने औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण कर पंजिका में दर्ज दवाओं के वितरण की स्थिति जांची। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 160 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम भी उपस्थित रहे।