लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री ने कक्षा 8 की छात्रा आराध्या सिंह को उनकी नई पुस्तक ‘द प्राइस ऑफ अ ड्रीम’ के लिए सम्मानित किया। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त ने आराध्या के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं का समाज को प्रेरित करने वाले विषयों पर लिखना बेहद सकारात्मक पहल है।आराध्या सिंह कुर्सी रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा 8 में पढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शोफी और क्लास टीचर अलीशा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लिखी है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ यह किताब ‘आरोही’ नाम की एक गरीब ग्रामीण लड़की की प्रेरक कहानी पर आधारित है। आरोही हर हाल में आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखती है।कहानी में बताया गया है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक बाधाओं के बावजूद आरोही हार नहीं मानती है। वह अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करती रहती है। अंत में वह आईएएस परीक्षा पास कर लेती है। यह पुस्तक पाठकों को संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और त्याग के दम पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।