प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल,मोदीनगर में कक्षा10वीं एवं12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कक्षा10वीं में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभिराज राणा को सम्मानित किया गया।कक्षा12वीं में मानविकी वर्ग में अंशिका ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ वहीं विज्ञान वर्ग में दक्ष तथा वाणिज्य वर्ग में अवंतिका ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कक्षा10वीं के अन्य 30 मेधावी विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं के19 विद्यार्थियों को भी उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के.राणा एवं उपप्रधानाचार्या डॉ.गुरमीत गुप्ता उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सम्मान में मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र केवल कागज का टुकड़ा नहीं,बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत है, माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या डॉ.गुरमीत गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों के योगदान और सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *