गोला-रावतपार प्रधानमंत्री सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने विधायक से की मरम्मत की मांग

तहसील मुख्यालय गोला से रावतपार जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क जर्जर हो गयी है। जगह जगह मार्ग में गढ्ढे हो गये हैं। परसिया निस्फी राजा टोले के पास तो हालत और भी बदतर है। यहां घरों के नाबदान का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे आधी आरसीसी सड़क कट कर गायब हो गई है। यदि जिम्मेदारों ने समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई तो धीरे-धीरे पूरा रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा।तहसील मुख्यालय गोला से निकली यह प्रधानमंत्री सड़क परसिया निस्फी, खदरा, पकड़ी, पोखरी गांव, रामपुर बघौरा, गाजेगहड़ा, सिहाइजपार होते हुए रावतपार चौराहे पर जाकर नेशनल हाईवे-29 से मिलती है। यह क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इस पर सरकारी बसें तो नहीं चलतीं, लेकिन निजी वाहन, ट्रक, स्कूली बसें, मैजिक आदि का आवागमन दिनभर लगा रहता है। करीब 100 से अधिक गांवों के लोग इसी रास्ते से तहसील मुख्यालय और गोला कस्बा बाजार करने आते-जाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इसी सड़क को पकड़ कर लोग रावतपार में एनएच-29 के माध्यम से जिला मुख्यालय, बड़हलगंज और वाराणसी तक जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वैसे तो यह सड़क हर चौराहे पर टूटी हुई है, लेकिन परसिया निस्फी के पास पहले सड़क नीची थी। बाद में सीसी रोड बनाकर सड़क को ऊंचा तो कर दिया गया, लेकिन परसिया निस्फी राजा टोले के घरों के नाबदान के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस टोले का नाबदान का पानी सड़क के पूरब एक छोटे से गड्ढे में गिरा दिया गया था। इस बारिश में वह गड्ढा पानी से भर गया है, जिसके कारण अब नाबदान का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी बहने से एक जगह सीसी रोड आधी कट गई है। आशंका है कि ध्यान न दिया गया तो पूरी सड़क कट सकती है। इसके अलावा पकड़ी चौराहा और खदरा के प्राथमिक विद्यालय के पास भी सड़क पूरी तरह टूट गई है। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कहां है। इस कारण बाइक सवार, साइकिल सवार और स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।इसको लेकर क्षेत्र के हरिवंश शाही, डॉ. विद्या निवास, बबलू शाही, शिवप्रताप शाही, हरिओम दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने अपने विधायक से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *