पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

भदोही। पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भदोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण के गंभीर आरोपों में 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की गरिमा और जनता के विश्वास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही, विवेचना में शिथिलता या भ्रष्ट आचरण पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान उपनिरीक्षक श्यामनारायण यादव (थाना ज्ञानपुर) ग्राम बथानीर की एक महिला ने पुत्री के साथ गलत कृत्य की शिकायत दी थी। जांच में पाया गया कि महिला अपराध जैसे गंभीर मामले में अपेक्षित वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई और लापरवाही बरती गई।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उपनिरीक्षक विष्णुकांत मिश्र (थाना औराई) लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने और विवेचना में शिथिलता की शिकायत पर कार्रवाई हुई। उपनिरीक्षक महेंद्र राम (थाना चौरी) थाना चौरी में दर्ज अपहरण के मुकदमे में अपहृता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी में तत्परता और संवेदनशीलता न दिखाने पर निलंबित किया गया। मुख्य आरक्षी नगेंद्र कुमार गौतम व आरक्षी सुनील कुमार (थाना ऊंज) सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जमीनी विवाद में अवैध हस्तक्षेप की शिकायत मिली। प्रारंभिक जांच में मामला विभाग की छवि को प्रभावित करने वाला पाए जाने पर दोनों को निलंबित किया गया। एसपी अभिनव त्यागी ने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निष्पक्ष विवेचना और पारदर्शिता सर्वोपरि है। लापरवाही करने वालों पर बिना भेदभाव कठोरतम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *