ललितपुर- जैन मिलन शाखा सिविल लाइन ललितपुर की प्रथम बैठक, शपथ ग्रहण समारोह एवं बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर की अध्यक्षता में श्री 1008 शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र सतोदय सेरोन जी में बारिश की रिमझिम फुहारों के सुहावने मौसम में तीर्थ बंदना,भगवान महावीर प्रार्थना एवं बेबी रीत जैन लागोंन के मंगलाचरण के साथ प्रारम्भ हुईं। बैठक के आयोजन का सौजन्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीर देवेंद्र कुमार जैन बम्हौरी का रहा सर्व प्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्व सम्मति से पुष्टि की गई गत वर्ष हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा पूर्व पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर अभिनंदन किया गया नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष वीर देवेंद्र जैन बम्हौरी,मंत्री अतिवीर विजय जैन लागोंन,कोषाध्यक्ष वीर आनंद जैन धनगोल को क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना द्वारा पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण करायी गई।इस वर्ष पर्यूषण पर्व पर सामूहिक जिनाभिषेक शांतिधारा पूजन विधान श्री 1008 दिगंबर जैन पार्श्वनाथ समवशरण मंदिर नई बस्ती ललितपुर में करने का निर्णय मंदिर प्रबंधक वीर सुनील जैन सराफ जी के आग्रह पर सर्व सम्मति से लिया गया पर्युषण पर्व के पश्चात क्षमावाणी पर्व एवं तीर्थ यात्रा श्री 1008 शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र खजुराहो में दो दिवसीय विभिन्न रोचक कार्यक्रमों के साथ करने का दिनांक 11/10/2026 को प्रस्थान एवं दिनांक 12/10/2026 को वापिसी का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया शाखा की मासिक बैठक नियमित करने का निर्णय लिया गया यदि कोई वीर साथी बैठक हेतु अपनी तिथि सहित सहमति प्रदान करता है तो उनके सौजन्य से बैठक होगी अन्यथा महीने के आखिरी रविवार की रात्रि श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र पर बैठक अनिवार्य रूप से की जाएगी। आगामी माह सितंबर की बैठक की स्वीकृति वीर संजय जैन मड़ावरा द्वारा प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/शाखा के नव निर्वाचित मंत्री अतिवीर विजय जैन लागोंन द्वारा वर्तमान सत्र में बृहद स्वास्थ परीक्षण कैंप आयोजित किए जाने का सुझाव रखा जिसमें कुछ ऐसी जांचें शामिल हो जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है एवं महंगी होने से आम आदमी के लिए मुश्किल है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भी सदन के समक्ष रखा।बैठक में वीर सुनील सराफ अतिवीर ईo नेमी चंद्र जैन वीर अनिल जैन तोड़े वीर अनिल जैन अंचल वीर विजय जैन एडवोकेट ने अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव दिए।कार्यक्रम के बीच बीच में रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमें वीरांगना अलका जैन गदयाना,वीरा किरन जैन तोड़े, वीरा पलक जैन सराफ, वीर महिपाल जैन कड़नकी को पुरस्कृत किया गया।वीरांगनाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम वीरा पीहू जैन मलैया, द्वतीय वीरा किरन जैन तोड़े, वीर कुर्सी दौड़ में प्रथम वीर चंद्र कुमार जैन लोहिया,द्वितीय वीर अनिल जैन अंचल, बच्चों की कुर्सी दौड़ में प्रथम बाल वीर भव्य जैन मलैया, द्वतीय बाल वीर अनव जैन अंचल को पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात वृहद वृक्षारोहण किया गया।*
*बैठक में अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर अतिवीर विजय जैन लागोंन क्षेत्र कोषाध्यक्ष अतिवीर रमेश जैन गदयाना वीर सतीश जैन बंटी क्षेत्र अध्यक्ष, वीर अनिल जैन अंचल वीर अनिल जैन तोड़े वीर सुनील जैन सराफ वीर विजय जैन एडवोकेट वीर राज कुमार सराफ वीर महिपाल जैन कड़नकी वीर संतोष जैन वत्सल वीर सरस जैन गदयाना वीर चंद्र कुमार जैन लोहिया अतिवीर ईo नेमी चंद्र जैन वीर संजय जैन मड़ावरा वीर अनिल जैन मेडिकल वीर राजेश जैन आर के वीर राकेश जैन वरया वीर संतोष जैन उद्योग विभाग वीर आनंद जैन धनगोल वीर मनोज जैन काका नए सदस्य वीर सुरेश जैन दैलवारा वीरा अनीता जैन अंचल वीरा किरन जैन तोड़े वीरा अलका जैन गदयाना वीरा किरन जैन लागोंन वीरा शशि जैन वीरा निधि जैन धनगोल वीरा अर्चना जैन सराफ वीरा मंजू जैन लागोंन सहित संजय जैन बंडा अशोक जैन बम्हौरी अतुल जैन बम्होरी दीपक जैन मलैया श्रीमति रितु जैन श्रीमति रीना जैन बंडा श्री मति शिवानी जैन बम्होरी श्रीमति लता जैन बम्होरी श्रीमति तनु जैन बम्होरी की उपस्थिति रही
बैठक का समापन अरिहंत स्तुति से किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा मंत्री अतिवीर विजय जैन लागोंन द्वारा किया गया