नगीना। भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के त्यौहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं बहनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर राखियां बांधने के लिए खरीदारी शुरू कर दी हैं।भाई बहन के पवित्र व असीम प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार नजदीक आते ही राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/नगर के मुख्य बाजारों में जगह जगह रंगबिरंगी राखियों के स्टाल लग गये हैं जिन पर महिलाओं व युवतियों को अपने अपने भाईयों के लिए राखियां खरीदते देखा जा रहा है उधर भाई भी रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को देने के लिए उपहारों की खरीदारी करने में लगे है रक्षाबंधन के त्यौहार नजदीक आने पर बहन भाईयों द्वारा खरीदारी के कारण बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है ,उधर मिठाई बिक्रेता भी युद्ध स्तर पर मिठाई बनाने में लगे हैं।