जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित डॉ.के.एन. मोदी ग्लोबल स्कूल (टेक्सटाइल शाखा)के विद्यालय सभागार में अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।समारोह में नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर उन्हें विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन,आत्मविश्वास और उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना रहा।कार्यक्रम में डॉ.के.एन.मोदी ग्लोबल फाउंडेशन के निदेशक डॉ.दीपांकर शर्मा,डॉ.शिशिर रस्तोगी,डॉ.के.एन.मोदी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा,टेक्सटाइल शाखा की हेडमिस्ट्रेस सपना खुराना सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत,दीप प्रज्वलन और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों का अलंकरण रहा।परिषद के चयनित सदस्यों को बैज प्रदान कर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन,सेवा और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ा दायित्व है।उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों से अपने आचरण और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।इसके बाद हेड गर्ल और हेड बॉय ने अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने विद्यालय की गरिमा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।समारोह में मॉनिटर्स और प्रीफेक्ट्स को भी बैज पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। विद्यालय के नवगठित छात्र नेतृत्व दल के सदस्यों के साथ समूह छायाचित्र भी लिए गए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दीं,जिन्हें उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा।समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने को मिला।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ अलंकरण समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को नेतृत्व के वास्तविक अर्थ को समझने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।