एसडीएम ने राजस्व,पूर्ति व खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर के चीनी थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण 

 नगीना । उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार ने राजस्व,पूर्ति और खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर के चार प्रमुख चीनी थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।रविवार की शाम को उपजिलाधिकारी प्रिंस कुमार ने अपनी टीम के साथ नगर व  आसपास के चार प्रमुख गोदामों में रखी चीनी की मात्रा का जायजा लेने के साथ स्टॉक रजिस्टर भी देखा।इसके अलावा चीनी की खरीद से संबंधित बिलों और बिक्री दरों की भी जांच की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
टीम ने ग्राहकों से बातचीत कर बिक्री दरों का मौके पर सत्यापन किया।उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि सभी व्यापारियों के यहां स्टॉक और अभिलेखों का सत्यापन किया गया,जिसमें कोई अनियमितता नहीं मिली।उन्होंने व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।इसके बाद एसडीएम ने मंडी समिति पहुंचकर फल एवं सब्जियों के थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर बाजार की स्थिति और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *