बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदया एवम् जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया जी के निर्देशानुसार ब्लॉक हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया जिसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना बेटी के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देना है जिसके अंतर्गत 25 बेबी केयर किट और माताओं को पोषण किट वितरण की गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर जी माननीय विधायक श्री विजय पाल आढ़ती जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा चिकित्सक अधीक्षक कपिल गौतम जी, अनुज त्यागी नेहा त्यागी जी डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर एवम् सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर सोनिया काउंसलर रविता चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर केस वर्कर रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से पिंकू जी उपस्थित रहे।