संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली गई कलश वंदन यात्रा के दौरान उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यात्रा के बीच अचानक एक सांड पहुंच गया। सांड को देखकर श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर हटने लगे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कुछ देर की अव्यवस्था के बाद सांड को रास्ते से हटाया गया और यात्रा पुनः व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी। घटना के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।