गाजीपुर/जमानियां। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर (हाउस टैक्स) में की गई भारी वृद्धि के विरोध में नगरवासियों, छोटे-बड़े व्यापारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गृहकर वृद्धि के विरोध में नगर में जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान पहुंचे और वहां विरोध जताते हुए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद ने गृहकर में कई गुना वृद्धि कर दी है। कुछ मामलों में पुरानी दरों की तुलना में तीन से पांच गुना, जबकि कहीं-कहीं इससे भी अधिक बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। इससे आम नागरिकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने का आरोप लगाते हुए गृहकर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।नगरवासियों और व्यापार मंडल का कहना है कि यदि गृहकर में संशोधन आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/तो पुराने कर को आधार बनाकर अधिकतम 10 से 20 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जाए। अचानक कई गुना बढ़ोतरी से आम लोगों के साथ ही छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।
व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, शोएब खान, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया और रामनिवास प्रसाद सहित अन्य लोगों ने कहा कि गृहकर वृद्धि के खिलाफ नगरवासी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। जुलूस निकालने के बाद रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गृहकर वृद्धि के निर्णय को वापस नहीं लिया गया अथवा इसमें जनहित के अनुरूप संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। नगरवासियों ने कहा कि गृहकर वृद्धि किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान नगर के व्यापारियों और आम नागरिकों में पालिका प्रशासन के निर्णय को लेकर खासा आक्रोश नजर आया।