गाजीपुर । घर से विद्यालय जाते समय रास्ते में पड़ी सोने की चेन मिलने पर दो बालकों ने उसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंपकर ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की। दोनों बच्चों के इस सराहनीय कार्य की पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।थाना कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर निवासी अंकित यादव पुत्र राकेश यादव और प्रवीण प्रकाश मौर्य पुत्र जय प्रकाश सोमवार को घर से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास उन्हें रास्ते में सोने की चेन पड़ी मिली। दोनों बालकों ने चेन को अपने पास रखने के बजाय अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके बाद दोनों बालक अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे और मिली हुई चेन को पुलिस अधीक्षक को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के इस कार्य की पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।पुलिस द्वारा अब चेन के वास्तविक स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आभूषण उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित वापस सौंपा जाएगा।दोनों बालकों के इस कार्य ने यह संदेश दिया है कि ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती। उनके इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में भी प्रशंसा हो रही है।