गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विजन को आगे बढ़ाते हुए रविवार को शिव महिंद्रा शोरूम, गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद मयंक गोयल ने महिंद्रा की आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV BE 6 का लॉन्च किया।इस अवसर पर करण शर्मा भी उपस्थित रहे। शोरूम मैनेजर सौरव खन्ना ने मयंक गोयल को वाहन के आधुनिक फीचर्स, तकनीक, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी खूबियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि BE 6 को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसकी रेंज लगभग 500 से 600 किलोमीटर तक होने के कारण यह लंबी दूरी के सफर के लिए भी एक बेहतर विकल्प है।सौरव खन्ना ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन को घरेलू चार्जिंग व्यवस्था के माध्यम से भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे पेट्रोल-डीजल पर होने वाले पारंपरिक ईंधन खर्च में बड़ी बचत संभव है। बढ़ती ईंधन लागत और विदेशी तेल पर निर्भरता को कम करने की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस अवसर पर मयंक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और स्वच्छ परिवहन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है। आज इलेक्ट्रिक वाहन केवल नई तकनीक नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ भविष्य की आवश्यकता बन चुके हैं।उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लिए विदेशी तेल पर निर्भरता कम करना देश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा—तीनों के लिए महत्वपूर्ण है। महिंद्रा BE 6 जैसे आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन इस बदलाव को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।मयंक गोयल ने कहा, “भविष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए हमें ऐसी तकनीकों को अपनाना होगा, जो देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएं और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखें।”उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी केवल वाहन चलाने का माध्यम नहीं रहेगी, बल्कि यह स्वच्छ हवा, कम ईंधन निर्भरता और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनेगी।इस दौरान करण शर्मा, शोरूम मैनेजर सौरव खन्ना सहित शिव महिंद्रा शोरूम के प्रतिनिधि एवं वाहन प्रेमी उपस्थित रहे।