भदोही। आगामी 2027 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। जनता दल (यूनाइटेड) भी भाजपा के सहारे अपने लिए जमीन तलाशने में जुटी है। सितंबर माह में जदयू द्वारा वाराणसी में रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल शनिवार को वाराणसी पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। श्री पटेल ने बताया कि जदयू विधानसभा का चुनाव एनडीए गठबंधन में रहकर मजबूती के साथ लडे़ेगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सितंबर माह में वाराणसी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पार्टी के यूपी प्रभारी एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी रैली के बाद अयोध्या और लखनऊ में भी रैली कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह गहरवार, ओमप्रकाश उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद राय, अवधेश सिंह, सर्वेश राय, सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, अभिषेक राय, संजय सिंह, सुशील कश्यप, सुशील पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, सुभाष पाठक, विपिन विनोद, रामेश्वर सिंह व परवेज हसन सीबू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।