जमानियां। नगर पालिका परिषद द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) में 5 से 10 गुना तक की भारी वृद्धि और जटिल नियमों के कारण व्यापारियों व नागरिकों में भारी आक्रोश बढ़ने के कारण धरने पर बैठने को मजबूर हैं। समस्त व्यापारियों में जन आक्रोश बढ़ने लगी। नगर पालिका परिषद के द्वारा अचानक भारी वृद्धि: हाउस टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी से दुकानदारों के साथ आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ और आर्थिक संकट आ गया है। जिसके चलते व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता के साथ छोटे बड़े सभी व्यापारी गणों ने धरना स्थल पर रामलीला मैदान पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए। अपनी भागीदारी दर्ज कराया। धरना दे रहे मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कर निर्धारण की जटिल प्रक्रियाओं और नए नियमों के नाम पर व्यापारियों व आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। गृहकर के साथ-साथ जलकर और ट्रेड शुल्क में भी अप्रत्याशित वृद्धि की गई है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने कहा कि जबतक बढ़े हुए गृहकर समाप्त नहीं किया जाता है। व्यापारियों का धरना के माध्यम से विरोध जारी रहेगा। गुप्ता ने कहा कि तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में व्यापार मंडल के साथ भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार क्रमिक धरने दिए जा रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। प्रमुख मांगें पुराने हाउस टैक्स को आधार बनाकर अधिकतम 10 से 20 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की जाए। अमान्य और जटिल नियमों तथा भारी-भरकम टैक्स वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। उक्त मौके पर नारायण दास चौरसिया, नूर हसन शाह, सत्येंद्र वर्मा सहित काफी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे। फोटो