गाजीपुर। वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू है। छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शासन स्तर से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं नवीन छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/विद्यालयों की ओर से नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 11 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जाएगा। जबकि नवीन आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति संबंधी सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाही समय से पूरी कराने की अपील की है। इच्छुक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित तिथियों के भीतर विभागीय वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।