मेरठ, 21 अगस्त (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। कल सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के नेशनल चेयरमैन श्री सुनील डांग की अध्यक्षता में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में लंच पर सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें सोशल मीडिया के बढ़ते हुए महत्व को दृष्टिगत रखते हुए एसएमए के विस्तर पर गहन विचार विमर्श हुआ बैठक में यह निर्णय लिया गया 7 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक आहूत की जाए यह भी तय किया गया की बैठक इंडियन इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित होगी।इस मौके पर निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आहूत्व होने वाली बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए साथ ही देश के जिन प्रदेशों में सोशल मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नहीं है वहां भी घोषणा की जाए बैठक में संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार विश्नोई ने कहा कि सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का आज पूरी दुनिया में वर्चस्व बढ़ रहा है इसलिए यह आवश्यक हो जाता है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ कि जनता तक सुगमता से सूचनाओं को शीघ्र पहुंचाने के लिए हमें एसएमए को और मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा अधिक से अधिक सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले पत्रकारों को भी इस एसोसिएशन से जोड़ा जाए ताकि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को हर घटना हर खबर हर सूचना की जानकारी तीव्रता से हो सके और वह अपने राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपनी भागीदारी बढ़ा सके।बैठक में सोशल मीडिया के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली के कमला देवी ब्लॉक गेट नंबर 1 के पास हाल मे आयोजित की गई है।
बैठक में सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सितंबर माह में भी कोर कमेटी की एक बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिस पर विस्तार से देश के किन प्रदेशों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने हैं उस पर चर्चा की जाएगी साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बिस्तर पर भी चर्चा होगी इस पर भी गहनता से विचार किया जाएगा की विभिन्न प्रदेशों में सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बैठक आयोजित हो और उसका कार्यक्रम पर भी विस्तार से विचार होगा बैठक में विभिन्न पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे बैठक का संचालन सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के महामंत्री अंकित बिश्नोई ने किया।