गाजियाबाद। ‘वर्ल्ड मासकिटो डे’ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जागरूकता रैली जिला एम०एम०जी० द्वारा रैली एवं पम्पलेट वितरित करते हुए लोगों से मच्छर की उत्पत्ति को रोकने एवं मच्छर चिकित्सालय परिसर में स्थित मलेरिया विभाग के प्रागण से प्रारम्भ होकर जिला एम०एम०जी० चिकित्सालय की ओ०पी०डी० में आये हुए लगभग 500 रोगियों / तिमारदारों को पम्पलेट वितरित करते हुए जी०टी० रोड पर पहुंची, इसके उपरान्त घंटाघर, जस्सीपुरा इत्यादि के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुन एम०एमजी० चिकित्सालय परिसर में समाप्त हई।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस जागरूकता रैली में मुख्य रूप से जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, 05 मलेरिया निरीक्षक के साथ-साथ मलेरिया विभाग के समस्त कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। नगर निगम गाजियाबाद की तरफ से नगर निगम के सभी जोन (कुल 06 जोन) में कीटनाशक दवा के स्प्रे हेतु लगाये गये वाहन चालक मयवाहन उपस्थित रहे। जागरूकता रैली के प्रतिभागियों ने मच्छरजनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम हेतु अपने-अपने स्तर से एवं अपने अपने क्षेत्रों में सम्पूर्ण प्रयास करने की शपथ ली।