“मिशन सेफ फ्यूचर 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यालयीन वाहनों की सघन जांच, सुरक्षा मानकों का स्थलीय सत्यापन एवं चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयीन वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर अभियान 2.0° के अंतर्गत आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को डॉ० सियाराम वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद द्वारा संभाग के जनपद गाजियाबाद एवं हापुड़ का भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम दोनों जनपदों में अभियान के अंतर्गत की जा रही प्रवर्तन कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके उपरात विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर वहा संचालित विद्यालयीन वाहनों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को विद्यालयीन वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान विद्यालयीन वाहन चालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों एवं सडक सुरक्षा मानकों का कडाई से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteचालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, क्षमता के अनुरूप ही विद्यार्थियों को बैठाने तथा वाहन की नियमित जांच एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि विद्यालयीन वाहनों का संचालन केवल वैध फिटनेस एव निर्धारित सुरक्षा मानको के अनुरूप ही कराया जाए तथा चालक एव परिचालक के संबंध में आवश्यक अभिलेख एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अद्यतन रखी जाएं।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा कहा गया कि विद्यालयीन वाहनों में यात्रा करने वाले बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान का उद्देश्य केवल प्रवर्तन कार्यवाही करना ही नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, वाहन चालकों एवं अभिभावको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार विद्यालयीन परिवहन व्यवस्था विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयीन वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सबंधित के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए केवल फिट, सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयीन वाहनों का ही प्रयोग सुनिश्चित करें। “बच्चों की सुरक्षित यात्रा “हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी के संकल्प के साथ परिवहन विभाग द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर अभियान 2.0” के अंतर्गत विद्यालयीन वाहनों की जांच, सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से जारी रखा जाएगा।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *