भुड़कुड़ा, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गौरा खास हाईवे के पास से पकड़ा।
थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 179/25 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5L, 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू राजभर पुत्र डब्लू राजभर, निवासी ग्राम बिजहरी, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गौरा खास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित थाना भुड़कुड़ा पुलिसकर्मी शामिल रहे।