सहेड़ी कट के पास से दुष्कर्म व धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर नन्दगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं धमकी समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 282/2026, धारा 64(1), 333 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी हरेन्द्र पाल (28) पुत्र स्व. जनार्दन पाल, निवासी ग्राम मुड़वल (एकला), थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को सहेड़ी कट के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 205/2026, धारा 64(1), 333 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र सहित थाना नन्दगंज के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *