गाजीपुर जमानियां। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम निधि ने गुरुवार को ग्राम सबलपुर स्थित गंगा नदी के किनारे पहुंचकर बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित गांवों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करें और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करें।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ से बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते की गई तैयारियों से बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रतिदिन जायजा लेते रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।निरीक्षण के दौरान कानूनगो अजय यादव, विजय कुमार, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।