न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की विधिक कार्रवाई

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर से निर्गत फौजदारी मुकदमा संख्या 817/2020, धारा
125 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुभाष बिन्द (35) पुत्र स्व. परमेश्वर बिन्द, निवासी ग्राम सकरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 817/2020 में धारा 125 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *