गांधी चौक में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, चालान के बाद भी बेखौफ खड़े हो रहे वाहन

पठानकोट: शहर का हृदय स्थल माने जाने वाला गांधी चौक इन दिनों गंभीर अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात की समस्या से जूझ रहा है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को यहाँ भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर व मुख्य बाज़ारों के बाहर खींची गई पीली रेखा (येलो लाइन) को ताक पर रखकर दोपहिया वाहन सड़क के बीचों-बीच पार्क किए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके साथ ही निर्धारित मंडी के स्थान के बावजूद मुख्य सड़कों पर अवैध रेहड़ी-फड़ियों के जमावड़े और सड़क पर ही वाहन रोककर खरीदारी करने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त द्वारा समय-समय पर चालान काटने और कार्रवाई करने के बावजूद वाहन चालक फिर से उसी स्थान पर काबिज़ हो जाते हैं। स्थानीय निवासी योगीवीर व अन्य युवाओं का कहना है कि रोज़ाना जाम में फंसने से भारी परेशानी होती है। नागरिकों ने मांग की है कि जब तक शहर में अलग और समर्पित पार्किंग ज़ोन नहीं बनाया जाता, तब तक इस समस्या से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *