दो दिन की बारिश में दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की चहारदीवारी गिरी,  बड़ा हादसा टला

शेरकोट । पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब सरकारी और निजी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की चहारदीवारी का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि जिस समय चहारदीवारी गिरी, उस दौरान उसके आसपास कोई छात्र या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया गया कि लगातार बारिश के चलते चहारदीवारी की नींव और आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी कारण दीवार अचानक धराशायी हो गई। दीवार गिरने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर के आसपास मलबा फैल गया।बारिश के कारण मंगलवार को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। यदि बारिश के बीच बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय में मौजूद होते और दीवार के आसपास आवाजाही होती, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *