बहराइच ( कैसरगंज )lक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विष्वजीत श्रीवास्तव ने कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझारा तौकली के मजरा बिरजा और पकड़िया पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पानी भरने की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और उन्हें समय से जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों तक तत्काल मदद पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग की टीमों और पुलिस कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
एसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद करेगी।प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित राजस्व अधिकारी या पुलिस को दें।निरीक्षण के दौरान सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, एसडीएम कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय, हल्का लेखपाल, कानूनगो समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।