भदोही। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकासखंड भदोही परिसर से एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा में विकासखंड के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आईसीडीएस, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूहों की दीदियां, रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक शामिल हुए। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा हाथों में लेकर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा विकासखंड भदोही परिसर से प्रारंभ होकर इंदिरा मिल होते हुए चौरी रोड से गुजरी और पुनः विकासखंड परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। रास्ते में आमजन ने भी बच्चों एवं अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर बीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम जन जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। बीईओ यशवंत सिंह ने कहा कि बच्चों की सहभागिता से यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा कि तिरंगे का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।बाल विकास परियोजना अधिकारी शैलाश राम एवं सीएचसी अधीक्षक राम अशीष ने भी स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महिलाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधता है। इस मौके पर खंड विकास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विकासखंड के स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूहों की दीदियां, रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।